फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक दिसंबर को नंदादेवी बाजार के पास विनोद ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस की चार टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि पुलिस ने इस बीच कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है और आस पास के कई लोगों से जानकारी भी जुटाई।
विज्ञापन


मालूम हो एक दिसंबर की रात करीब एक बजे चोरों ने विनोद ज्वेलर्स की दुकान का दरवाजा उखाड़कर भीतर रखे ढाई लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, बर्तन चुरा लिए थे।

घटना करने वाले चोर इस दौरान बाजार और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैंद भी हुए हैं, लेकिन उनकी पहचान पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। घटना को 13 दिन हो गए हैं। पुलिस की चार टीमें और सर्विलांस की टीम द्वारा की जा रही जांच के बावजूद पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। इधर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें