फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के नवनिर्मित भवन के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लंबी प्रतीक्षा के बाद तहसील के नवनिर्मित भवन परिसर के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन विधायक महेश नेगी ने रीबन काटकर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे विकास के लिए हर समय तत्पर हैं। इस मौके पर एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि चार दिन के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा होते ही तहसील कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट करने की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में तहसीलदार सतीश बर्थवाल, निर्माण खंड लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता विजय सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडे, पूरन संगेला, कुबेर कठायत, सुरेंद्र मनराल, नवीन नैलवाल, नवीन जोशी, गोपाल मनराल, मोहन मेहरा, उमेश जोशी व उपेंद्र रावत सहित तहसील व राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि जौरासी मोटर मार्ग से तहसील के लिए बनने जा रही 850 मीटर की लिंक सड़क का निर्माण विधायक निधि से किया जा रहा है। इसमें विधायक द्वारा व्यक्तिगत रूप से रुचि ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें