फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बाद भी नहीं हुआ राज्य का अपेक्षित विकास: ऐरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य बनने के 18 वर्ष बाद भी राज्य का जिस गति से विकास होना चाहिए था वह नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत में ऐरी ने कहा कि उक्रांद ने प्रदेश में 30 निकायों में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा अरबों रुपये का बजट खर्च करने के बावजूद निकायों में लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। निकायों को जल्दबाजी में 342 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए जिसका सदुपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा निकायों को मास्टर प्लान बनाकर विकसित किया जाना चाहिए।

पहाड़ की जमीनों को भू-माफिया को देने के लिए ही विकास प्राधिकरण बनाया गया है। जिसका उक्रांद विरोध करता है। राज्य गठन के 18 वर्षों बाद भी निकायों को पूरे अधिकार नहीं दिए गए हैं। जबकि संविधान के 74वें संशोधन में इसका प्राविधान है। बाद में उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोमती देवी के लिए बडियाली बाजार में जन संपर्क कर वोट मांगें इस मौके पर उक्रांद अनुशासन समिति अध्यक्ष चंद्र शेखर कापड़ी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, पुष्कर पाल, डा. केवल जोशी, गोमती देवी, राकेश विष्ट, दुर्गा सिंह बंगारी, पुष्कर नाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें