फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल विद्यार्थी वृक्ष लगाओ-पर्यावरण बचाओ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


विद्यालय से निकली रैली नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। विद्यालय में प्राकृतिक दृश्य विषय पर हुई कला प्रतियोगिता में पंकज त्रिपाठी, सगुन त्रिपाठी, स्पर्श शुक्ला, मिताली, निशांत सुगड़ा, वैभव जोशी, आदित्य त्रिपाठी, भगवान सिंह, आयुष कपकोटी, बेबी सांगा अव्वल रहे।

बच्चों ने पर्यावरण और हरियाली विषय पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोह लिया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर रैली को रवाना किया। वक्ताओं ने वृक्षों के अवैध कटान करन पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें