फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनबो क्लब ने अल्मोड़ा हॉकर को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्थानीय स्टेडियम में चल रही नाइन-ए-साइड शॉकर लीग प्रतियोगिता के चौथे दिन भी दो मैच खेले गए। रेनबो क्लब ने अल्मोड़ा हॉकर को 2-0 से हराया।

पहला मैच रेनबो क्लब और अल्मोड़ा हॉकर के मध्य खेले गया। जिसमें रेनबो क्लब ने 2-0 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। अल्मोड़ा हॉकर के खिलाड़ी कोई भी गोल नहीं कर सके। विजयी टीम रेनबो क्लब के सूरज कुमार और कुलदीप ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन


दूसरा मैच विक्टोरिया क्लब और अल्मोड़ा फुटबाल क्लब के बीच हुआ। यह मैच बराबरी पर छूटा। विक्टोरिया क्लब के वैभव पंचपाल और अल्मोड़ा फुटबाल क्लब के राहुल बोरा ने अपनी-अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए। मैचों के रेफरी भरत टम्टा और आनंद देव, स्कोरर अशोक कनवाल और पूरन सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें