अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के पत्रकारिता एवं जनसंचार स्नातकोत्तर डिप्लोमा वर्ष 2017 और 2018 के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा आगामी 16 जून को सुबह 11 बजे से पत्रकारिता विभाग में होगी। विभाग के समन्वयक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने बताया कि परीथार्थी प्रथम सेमेस्टर की अंकतालिका अपने साथ लाएं।