फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही स्वास्थ्य महकमे को सर्तक रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मियों में बीमारियां बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा भी सर्तक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया, डायरिया, उल्टी, दस्त, बुखार आदि पेट संबंधी बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले के सभी विकासखंडों में स्थित स्वास्थ्य उप केंद्रों में पर्याप्त दवाइयां भेज दी हैं। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को किसी भी तरह की समस्या आने पर स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निशा पांडे ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों के अलावा सभी उपकेंद्रों को दवाइयां का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पानी पीने की वजह से कई लोग बीमार हो जाते हैं। अक्सर बच्चे पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्रों में क्लोरीन टेबलेट भी रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें