फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए समाप्त करो, अन्यथा निकाय चुनाव का होगा बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। व्यापार संघ भिकियासैंण ने जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। चेतावनी दी है यदि प्राधिकरण पर रोक नहीं लगाई गई तो व्यापारी नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है प्राधिकरण लागू करने से आम जनता के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि शीघ्र प्राधिकरण हटाया नहीं गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल, जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, प्रधान सैंणसेरा सुरेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य गोपाल भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें