अल्मोड़ा। तीन दिन की हड़ताल के बाद उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी बृहस्पतिवार से काम पर लौट आए हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीण बैंक की माल रोड, एनटीडी और धारानौला स्थित शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ रही।
विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण बैंक कर्मचारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर थे। हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज ठप रहा। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की धारानौला शाखा प्रबंधक गिरधर सिंह रावत ने बताया कि बैंकों में काम सुचारू रूप से शुरू हो गया है।