फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका सर्व श्रेष्ठ शिविरार्थी चुनी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा के रैलाकोट में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रियंका भट्ट को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता केसी आर्या ने एनएसएस शिविर को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने डिजीटल इंडिया के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य एए हाशमी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। स्वयं सेवक पूजा थापा, भावना रावत, वंदना कांडपाल, सुमन बिष्ट ने वंदना गीत पेश किया। प्रियंका भट्ट, हिमानी तिवारी, अल्का बिष्ट, कंचन मेहरा, रंजना, प्रियंका मेहता, अदिति गुरुरानी, पूजा पाठक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

पूजा और दीक्षा मेहरा ने मनमोहन नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। ज्योति कोरंगा ने देशभक्ति गीत और पूजा बोरा ने लोक गीत की प्रस्तुति दी। नीमा बिष्ट और रश्मि आर्या ने एनएसएस की जानकारी दी। प्रियंका ने सात दिनी शिविर की आख्या पेश की। संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी विवेकानंद दुर्गापाल ने एनएसएस शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रियंका भट्ट को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर सरफराज आलम, विशाल प्रसाद, एनसी जोशी, मोहन सिंह, मदन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें