फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीएड, टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदेश सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में एलटी के आठ हजार, प्रवक्ता के पांच हजार पद सालों से रिक्त हैं, लेकिन प्रदेश के शिक्षा मंत्री इस ओर गंभीर नहीं हैं। इससे प्रशिक्षित बेरोजगारों में निराशा। उन्होंने सरकार द्वारा जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चौघानपाटा में बैठक करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के मामले में गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से खिन्न होकर प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने विशाल जन आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आठ हजार एलटी और पांच हजार प्रवक्ता पदों पर विज्ञप्ति जारी करने, विशिष्ट बीटीसी दोबारा शुरू करने, 2017 में बीएड प्रशिक्षित जिन बेरोजगारों के फार्म निरस्त हुए हैं उनको दोबारा मौका देने, उत्तराखंड समूह ग की परीक्षा के केंद्र गृह जिलों में बनाने और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का शुल्क दो सौ रुपये से ज्यादा नहीं लिए जाने की मांग की है। बैठक में बेरोजगार संघ के अध्यक्ष नमित कुमार, पवन बेरी, सचिव सुधीर बेरी, कैलाश आर्या, ललित भट्ट, हेमचंद्र, दीक्षा, नीमा, पवन जोशी, खीम सिंह, नवीन टम्टा, विपिन शर्मा, पूजा, नवीन नाथ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें