फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह बनाकर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार को उज्ज्वल स्वायत्त सहकारी समिति मटेला, कोसी का निरीक्षण किया और एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत तकनीकी संस्था ग्रास द्वारा गठित महिला समूहों से भी बात की। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने महिलाओं से अपने उत्पादों में अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को शामिल करने को कहा।
विज्ञापन

महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और परियोजना के सहयोग से सामुदायिक संगठनों एवं महिला समूह को व्यवसायिक क्षेत्र में अत्यधिक लाभ हुआ है। इस दौरान उन्हें बताया गया कि महिला समूह द्वारा टेक होम राशन के तहत महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पाद की पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही 198 आंगनबाड़ी केंद्रों को टेक होम राशन वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा हिलांस ब्रांड के तहत विभिन्न स्थानीय उत्पाद मडुवा, गहत, राजमा, मसाले, जूस और बांस निर्मित सामग्री भी बनाई जाती है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने महिला समूहों की समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट, जिलाधिकारी ईवा आशीष, एसएसपी पी रेणुका देवी, सीडीओ मयूर दीक्षित, डीडीओ मो. असलम, अजीविका के प्रबंधक एके चतुर्वेदी, ग्रास संस्था के अध्यक्ष जीएस चौहान, पंकज ओझा समेत संस्था के कर्मचारी और महिला समूह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें