अल्मोड़ा। ताड़ीखेत ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य गढ़स्यारी के उपचुनाव के लिए मतदान 16 दिसंबर को होगा। जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने मतदान के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्त की है।
उन्होंने बताया कि लोनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत के ईई केएल वर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जबकि लघु सिंचाई रानीखेत के सहायक अभियंता राकेश बाबू त्रिवेदी और लनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत के सहायक अभियंता कुंदन सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
एसडीओ वन विभाग रानीखेत चंदन गिरि गोस्वामी को आरक्षित रखा गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि इन अधिकारियों को 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय में आहूत प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।