अल्मोड़ा। नगर में लावारिस कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग को लेकर महिला कल्याण संस्था के बैनर तले चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर आंदोलन की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
वक्ताओं ने कहा कि नगर में बंदरों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। वनों में अंधाधुंध कटान होने से जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं। इस कारण जंगली जानवर शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानवरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए शासन-प्रशासन को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग कई वर्षों से बंदरों से छुटकारा पाने के लिए ठोस उपाय करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। वक्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
धरने पर पेंशनर्स एसोसिएशन के भगीरथ पांडे, पुष्पा कैड़ा, जेसी लोहनी, घनानंद जोशी, केशव पांडे, कैलाश चंद्र तिवारी, हयात सिंह गैड़ा, ईश्वर उपाध्याय, पीसी जोशी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सुनीता पांडे, डे-केयर संस्था के प्रताप सिंह सत्याल, प्रवेश पांडे, गिरीश चंद्र मल्होत्रा, मनोज सनवाल, बीना नयाल, मंजू जोशी, राधिका जोशी, मीनाक्षी जोशी, रमा जोशी, गीता पंत, गोविंद लाल वर्मा, कृष्णा सिंह बिष्ट, एसएस बिष्ट, जीएस बिष्ट, इंद्रा लोहनी, आशा पंत, अनीता रावत, सरला बिष्ट और सुनैना मेहरा बैठे। अध्यक्षता रीता दुर्गापाल जबकि संचालन सचिव पुष्पा सती ने किया।