फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल जल्द हो घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। परीक्षा संपन्न होने के ढाई माह बाद भी कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा घोषित नहीं किया है। इससे छात्र-छात्राएं रोजगार के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से जल्द परीक्षाफल घोषित करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बीएड प्रशिक्षुओं की हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं एक सितंबर को समाप्त हो चुकी हैं पर विवि प्रशासन ने अब तक परीक्षाफल घोषित नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन परीक्षा परिणाम घोषित करने में काफी विलंब कर रहा है। इससे पहले तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अगस्त में आ चुका है, लेकिन अब तक तृतीय सेमेस्टर की अंकतालिकाएं नहीं पहुंची हैं।
उन्होंने कहा कि चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित करने में विलंब होने से छात्र-छात्राएं रोजगार के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से जल्द परीक्षाफल घोषित करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में संजीव लोहनी, नरेंद्र सिंह चौहान, ललित भट्ट, गौरव डालाकोटी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें