फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों ने किया बच्चों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाल दिवस के मौके पर उत्तरायण फाउंडेशन की ओर से पपरसली में स्थित उत्तरायण हॉस्पिटल में बच्चों के लिए आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक बच्चों और अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं। इस मौके पर उत्तरायण फाउंडेशन की ओर से रोगियों की लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, एक्स-रे समेत अन्य जांचें भी निशुल्क की गईं। इस मौके पर पहुंचे केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान आदि ने शिविर को बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए काफी उपयोगी बताया।
विज्ञापन


उत्तरायण हॉस्पिटल में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दिल्ली से पहुंचे नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. ओपी यादव समेत कई अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों ने अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। दिल्ली से पहुंचीं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा. ऊषा यादव ने नेत्र रोगियों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को दवाइयां निशुल्क बांटी गई। इस अवसर पर पहुंचे केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिविर को लोगों के लिए काफी उपयोगी बताया और हार्ट सर्जन डा.ओपी यादव के प्रयासों की काफी सराहना की।

इस मौके पर पहुंचे राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी स्थानीय बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए उत्तरायण फाउंडेशन और डा.ओपी यादव का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, तुषारकांत साह, दर्शन रावत, सीएल टम्टा, महिपाल पिलख्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें