फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन गांवों में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। ठंड के मौसम में भी सल्ट विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नैकणा-देवायल पेयजल योजना से सल्ट ब्लॉक के नपटुवा, बैला, पोखरी, देवायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल, जीआईसी देवायल समेत आधा दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। पिछले एक सप्ताह से पेयजल योजना में पानी की आपूर्ति ठप है। इस कारण उपरोक्त गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। ठंड के मौसम में भी प्राकृतिक जल स्रोतों में सुबह से ही पानी के लिए लोगों की भीड़ लग जा रही है। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

नपटुवा गांव के इंद्र सिंह ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को इस संबंध में कई बार सूचना दी गई, लेकिन पानी की आपूर्ति अब तक सुचारू नहीं हो सकी है। इधर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल को ज्ञापन सौंपकर गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की आपूर्ति ठप होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें