फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचात्मक कार्यों में सुधार लाएं निरीक्षक, उपनिरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों से विवेचनात्मक कार्य मेें सुधार लाने को कहा है। उन्होंने चौकी प्रभारियों और आरक्षियों को भी कार्य में गुणात्मक सुधार लाने की हिदायत देते हुए मोबाइल का प्रयोग आवश्यकतानुसार ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर के भीड़ वाले स्थानों, बैंकों में ड्यूटी के साथ स्कूल कालेज के खुलने और बंद होते समय गश्त पार्टी तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


थाना कोतवाली के औचक निरीक्षण में पहुंचीं एसएसपी ने चौकी प्रभारियों और आरक्षियों को अपने कार्यों में सुधार लाने, बीट पुलिसिंग को मजबूत करते हुए सूचनातंत्र को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को नगर के भीड़ वाले स्थानों, बैंकों में पुलिस ड्यूटी तय करने और स्कूल-कालेज के खुलने और बंद होने के समय गश्त पार्टी लगाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों से विवेचनात्मक कार्रवाई में सुधार लाने के साथ ही प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करने, जनता से अच्छा व्यवहार करने, संदिग्धों और अजनबियों एवं किराएदारों का सत्यापन कराए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रात्रि के समय गश्ती पुलिस को गलियों और मोहल्लों में पैदल गश्त करने के भी निर्देश दिए।

साथ ही पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेने को भी कहा। इस दौरान कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विशन लाल, आशुलिपिक गंगा राम, उप निरीक्षक अंबी राम, बृज भूषण गुरूरानी, संतोष देवरानी, दरबान सिंह, अमर पाल सिंह, मनोहर सिंह, हरीश चंद्र, मीडिया सैल की आरक्षी हेमा समेत हेड कांस्टेबल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें