फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालम क्षेत्र के लोगों से समिति से जुडने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सालम समिति की हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। अल्मोड़ा में निवास कर रहे सालम क्षेत्र के लोगों से समिति से जुड़ने का आह्वान किया गया। सभी सदस्यों से सदस्यता शुल्क शीघ्र जमा करने की अपील की।
विज्ञापन

तय हुआ कि समिति की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष से मिलेगा। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की स्मृति में बनाए गए पुस्तकालय-वाचनालय के लोकार्पण और संचालन पर व्यापक चर्चा की गई। तय किया गया कि पुस्तकालय के लोकार्पण समारोह हेतु शीघ्र पृथक से बैठक कर तिथि निर्धारित की जाएगी।

पुस्तकालय के लिए किताबें दान देने वालों का आभार जताया गया। अन्य साहित्यकारों, लेखकों और संस्थाओं से निशुल्क पुस्तकें समिति को उपलब्ध कराकर सहयोग की अपील की गई। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष भगीरथ पांडे, कोषाध्यक्ष विशन सिंह बोरा, सदस्य लोकमणि भट्ट, रमेश रावत, विनोद कुमार जोशी, ललित जोशी आदि ने विचार रखे। संचालन समिति के सचिव अमरनाथ सिंह रजवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें