फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान के कृषि विभाग में विलय के प्रयासों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान के कृषि विभाग में विलय के प्रयासों का विरोध
विज्ञापन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद जोशी और सचिव नारायण सिंह बिष्ट ने उद्यान विभाग के कृषि विभाग में विलय और एकीकरण के प्रयासों का विरोध किया है। उन्होंने विलय और एकीकरण होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विभाग के शोध केंद्रों को समाप्त कर पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में विलय कर दिया था। विभाग के 77 उद्यानों को निजी क्षेत्रों में लीज पर हस्तांतरित करने का प्रयोग किया गया, लेकिन यह दोनों प्रयोग असफल रहे। जिससे शोध केंद्र और उद्यानों की स्थिति काफी खराब हो गई। मजबूरन सरकारों को यह शोध केंद्र, उद्यान पुन: विभाग में वापस लाने पड़े। उन्होंने कहा कि संगठन उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें