फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में सरकार को गैरसैण राजधानी पर निर्णय लेने को मजबूर करेगी कांग्रेस: हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैण मसले पर सरकार को मजबूर करेगी कांग्रेस : हरीश
विज्ञापन

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस छह माह में प्रदेश सरकार को गैरसैंण राजधानी पर निर्णय लेने के लिए मजबूर कर देगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गैरसैंण में आधारभूत ढांचा विकसित करने का काम किया। उसी के तहत गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित किया जाना था, लेकिन प्रदेश सरकार ने गैरसैंण की भावना को कुचलने का काम किया है। कांग्रेस अब गैरसैंण जिंदाबाद को लेकर आगे बढ़ चुकी है। रावत अपने मोहनरी आवास पर अमर उजाला से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हालांकि अभी प्रदेश सरकार के कार्यों पर टिप्पणी करने का समय नहीं आया है। सरकार ने एपीएल कार्ड धारकों के राशन को महंगा कर सस्ते गल्ले की दुकान से चीनी का आवंटन बंद कर दिया है। गौरादेवी कन्या धन को बदल कर लगभग समाप्त कर दिया है। जिस शराब और रेत नीति को हरदा टैक्स कहा जाता था, उसे आज महंगे दरों पर भाजपा सरकार बेच रही है। चुनाव में कांग्रेस की असफलता पर उन्होंने कहा कहीं न कहीं मोदी जी का जादू है, चाहे वह मशीन के रूप में हो या शब्दों के रूप में। तीन वर्ष के कार्यकाल में उनके द्वारा उत्तराखंड के हित में एक भी फैसला नहीं लिया गया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रणजीत रावत, ललित फर्स्वाण, मनोज जिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,मोहन सिंह महरा भी थे।
विज्ञापन


फोटो- अमर उजाला के प्रश्नों का जवाव देते हरीश रावत। (1पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें