न्यायालय परिसर में सेनिटाइजेशन करता कैंट कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत के बंद कार्यालयों में छावनी परिषद की टीम ने स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को कैंट कार्यालय समेत कई सरकारी भवनों में सैनिटाइजेशन किया। कोर्ट परिसर में भी केमिकल का छिड़काव किया।
हालांकि बारिश के कारण सैनिटाइजेशन में व्यवधान भी आया। शनिवार और रविवार को भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा। उधर, अल्मोड़ा नैनीताल जनपद की सीमा पर भुजान बैरियर पर बाहर से आने वाले लोगों की चेकिंग और जांच का कार्य जारी है। यहां हर आने वाले की कोरोना जांच रिपोर्ट देखी जा रही है। शुक्रवार को यहां 50 लोगों के सैंपल लिए। वहां डॉ. वृंदा, महेंद्र पाल आर्या, चेतन के अलावा आशा कार्यकर्ता भी सहयोग कर रही हैं।
सोमवार को खुला रहेगा रानीखेत बाजार : नेगी
रानीखेत। व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष भगवंत नेगी ने बताया कि रानीखेत नगर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन कोरोना गाइडलाइन में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन निर्धारित किया गया है। जिस कारण सोमवार को बाजार खुली रहेगी। (संवाद)