फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 50,175 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई

Sun, 29 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
एसबीआई अल्मोड़ा बूथ पर बच्चे को ड्राप पिलाते सीएमओ डा. आरसी पंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 653 बूथों पर पांच वर्ष तक के 50175 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। जो कि कुल लक्ष्य का 77 फीसदी है। दवा पीने से छूट गए 14945 बच्चों को स्वास्थ्य कर्मी सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर ड्राप पिलाएंगे। 
विज्ञापन


एसबीआई अल्मोड़ा मुख्य शाखा बूथ पर सीएमओ डा. आरसी पंत ने आठ माह की सायरा और ढाई साल के हार्दिक को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान के अंतर्गत जिले में 653 बूथों पर 65120 बच्चों को ड्राप पिलाने के लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष आज 50175 बच्चों को दवा पिलाई गई। 

653 बूथों में से शहरी क्षेत्र में 24 और हाई रिस्क वाले 48 बूथ थे। ड्राप पिलाने को 2612 कर्मचारी और 261 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। अभियान में जिले के प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके सिंह, शहरी प्रतिक्षण नोडल अधिकारी डा. प्रीति पंत, अशोक पांडे, जिला समन्वयक अजय जोशी, भगवत मनराल, एसबीआई के  एमसी गुरुरानी, मोहन चंद्र कांडपाल, अनूप साह, मोहन रौतेला के अलावा अल्मोड़ा अरबन बैंक के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


नगर नोडल प्रभारी डा. प्रीति पंत ने बताया कि शहर क्षेत्र में 2105 नौनिहालों को ड्राप पिलाई गई। आज ड्राप पीने से वंचित रह गए बच्चों को गठित टीमें 30 और 31 जनवरी को घर-घर जाकर ड्राप पिलाएंगी। नगर क्षेत्र में 102 बूथ कर्मियों अैर 10 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।  मनकोटी फार्मेसी की ओर से बच्चों को गुब्बारे, टाफी और खिलाने वितरित किए गए। उधर आर्य समाज बूथ पर आर्य समाज के उत्तराखंड वरिष्ठ उप प्रधान  गिरीश चंद्र मल्होत्रा ने बच्चे को ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आर्य समाज के मंत्री दिनेश तिवारी, सौरभ मल्होत्रा, डा. गौरव, योगेंद्र महाजन, मोहन रावत, नवीन चंद्र, रेखा मिश्रा, कुंवर राम, विमला बेरी, गौरव भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें