फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल में भी नहीं बन पाई पांच किमी सड़क

विज्ञापन
लमगड़ा विकासखंड के ध्यूली गांव में हुई बैठक में मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
लमगड़ा (अल्मोड़ा)। लमगड़ा ब्लॉक के ध्यूूली-धौनी पांच किमी सड़क का निर्माण कटान के छह साल बाद भी नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण नहीं होने से तीन गांवों और चार तोकों की 5000 लोगों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित है। ग्रामीणों ने बुधवार को बैठक कर डीएम से मिलकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

2016 में लोक निर्माण विभाग ने मुख्य सड़क दुबरौली से ध्यूूली-धौनी तक पांच किलोमीटर मोटरमार्ग का कार्य शुरू किया था। छह साल बीत जाने के बाद भी इस सड़क में निर्माण शुरू नहीं हुआ है। प्रधान गोविंद सिंह रौतेला ने बताया की सड़क निर्माण के लिए करीब एक करोड़ से अधिक का बजट मंजूर हुआ था। आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाहियों के कारण आज तक यह सड़क नहीं बन पाई है।
सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय और मुख्य सड़क तक आने में करीब दो घंटे का सफर तय करना पड़ता है। वरिष्ठ नागरिकों और बीमारों, बच्चों को बैंक, अस्पताल, पेंशन समेत दूसरे कामों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

बताया गया कि ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग करेगा। बैठक में केशर सिंह रौतेला, खड़क सिंह रौतेला, दान सिंह रौतेला, शेर सिंह रौतेला, अमर सिंह रौतेला, महेंद्र सिंह रौतेला, गोविंद सिंह रौतेला, रमेश सिंह रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें