अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में स्थापित 77वीं बटालियन के पांच एनसीसी कैडेट नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। बटालियन के एएनओ कैप्टन डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सार्जेंट निकिता राणा गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनकर राजपथ पर चलेंगी। अंडर ऑफिसर पुष्पेश अल्मिया, अंडर ऑफिसर गौरव सिंह, कैडेट शक्ति सिंह और कैडेट अंकित सुप्याल सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रधानमंत्री रैली में अपनी सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति देंगी। कुलपति प्रो. नरेेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कैडेट का चयन होना कॉलेज परिवार के लिए गौरव की बात है। कैडेट ने अपनी सफलता का श्रेय कुलपति प्रो. भंडारी, एनसीसी बटालियन के समादेशक कर्नल अनिल बोस, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. इला साह को दिया है।
शक्ति सिंह- फोटो : ALMORA