फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा रानीखेत डिपो की 46 बसें ड्यूटी में जाएंगी

Sun, 05 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एक्सप्रेस बस पहुंची हापुड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों का अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है। चुनाव ड्यूटी के लिए आरटीओ विभाग द्वारा जहां 160 बसें हल्द्वानी से मंगाई जा रही हैं, वहीं 50 स्कूल बसों का अधिग्रहण किया जा रहा है। एआरटीओ विमल कुमार पांडे ने बताया कि निर्वाचन कार्य के लिए 210 बसों की जरूरत है।
विज्ञापन


इनमें से 160 हल्द्वानी से, 46 बसें अल्मोड़ा, रानीखेत डिपो से मंगाई जा रही हैं। छोटे वाहनों की जरूरत को देखते हुए 250 छोटे वाहनों को अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसके लिए वाहन स्वामियों को अधिग्रहण का आदेश जारी कर दिया गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें