फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पिथौरागढ़ से पकड़े गए 452 बंदरों को पहुंचाया अल्मोड़ा

Sun, 07 Apr 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिथौरागढ़ में लोगों की परेशानी का कारण बने 452 बंदरों को पकड़कर अल्मोड़ा लाया गया। वन विभाग के मुताबिक यहां इनका बधियाकरण कर फिर से इन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। अल्मोड़ा के साथ पिथौरागढ़ में बंदरों के आतंक से आम जन के साथ ही किसान परेशान हैं। बंदरों का झुंड खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रहा है। वहीं इनके हमले में हर रोज कई लोग घायल होकर अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं। बीते दिनों वन विभाग की पहल पर मथुरा से पिथौरागढ़ पहुंची टीम ने 452 बंदर पकड़े, इन्हें अल्मोड़ा लाया गया है। वन विभाग के मुताबिक यहां इनका बधियाकरण होगा।
विज्ञापन

-
Iकोट- अल्मोड़ा में भी 220 बंदर पकड़े गए हैं। एनटीडी रेस्क्यू सेंटर में सभी का बधियाकरण कर उन्हें फिर से पिथौरागढ़ के जंगल में IIछोड़ा जाएगा, ताकि इनकी बढ़ती आबादी पर रोक लग सके। - दीपक पंत, वन क्षेत्राधिकारी। I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें