फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य भर्ती दौड़ में राज्य के 450 युवा सफल

Fri, 01 Apr 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नापजोख करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन राज्य के सैन्य आश्रित परिवारों के 14 सौ युवक भर्ती के लिए यहां सोमनाथ मैदान में पहुंच गए। इनमें से 12 सौ युवकों ने दौड़ लगाई और कुल 450 युवक पास हुए। आज सैन्य जीडी के लिए अहीर, राजपूत, गोरखा, नागा युवक दौड़ लगाएंगे। 
विज्ञापन

यूनिट हेडर्क्वाटर कोटे की भर्ती के लिए पहले दिन उत्तराखंड से कुल 14 सौ युवक यहां सेना के सोमनाथ मैदान में पहुंचे। सबसे पहले लंबाई का टेस्ट लिया गया, जिसमें 200 युवक बाहर हुए। 12 सौ युवकों ने मैदान में प्रवेश किया और दौड़ लगाई। इनमें से कुल 450 युवक ही दौड़ की बाधा पार कर सके। दिन भर शारीरिक परीक्षण चलता रहा।

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के भर्ती अधिकारी जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल मेजर जी राममोहन ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के अहीर, जाट, गोरखा, नागा युवक जीडी की भर्ती के लिए किस्मत आजमाएंगे। कल सैनिक लिपिक और सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए भर्ती होगी। 
विज्ञापन


युवाओं ने पूछे सेना के अनुभव 
रानीखेत। सेना की भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। कई युवक मैदान के बाहर सुरक्षा के लिए लगाए गए सैन्य जवानों से गुफ्तगू करते नजर आए। यह लोग जवानों से सेना के अनुभवों के बारे में पूछते देखे गए।
विज्ञापन

फोटो: 01आरकेटी 06पी: सोमनाथ मैदान में दौड़ में सफल युवाओं का शारीरिक परीक्षण करते सैन्य अधिकारी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें