फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा में 429 अभ्यर्थी सफल रहे

Tue, 16 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से अल्मोड़ा में शुरू हो गई है। पहले दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 430 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से 429 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि एक अभ्यर्थी असफल रहा। जिले में पटवारी के 102 पदों के लिए कुल 13,916 अभ्यर्थी भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


 भर्ती प्रक्रिया लोअर मालरोड स्थित एसएसजे परिसर के मैदान में शुरू हो गई है। पहले दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 594 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 164 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 430 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया में 347 पुरुष और 83 महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं।

अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच हुई। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। पुरुष अभ्यर्थियों को सात किमी और महिला अभ्यर्थियों को साढ़े तीन किमी की दौड़ 35 मिनट में तय करनी थी। पुरुष अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी दौड़ पूरी नहीं कर सका।
विज्ञापन


जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में 346 पुरुष अभ्यर्थी और सभी 83 महिला अभ्यर्थी सफल रहीं। इस दौरान लोअर मालरोड में यातायात प्रतिबंधित रहा। भर्ती प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र, एडीएम इला गिरि, एसडीएम रिंक बिष्ट, डीडीओ डीडी पंत आदि की देखरेख में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें