अल्मोड़ा। कोरोना से निपटने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। मंगलवार को जिले में 428 वरिष्ठ और 45 साल से अधिक उम्र के बीमारों को कोरोना टीके की पहली डोज लगी। वहीं अग्रिम पंक्ति और स्वास्थ्य कार्मिकों को कोरोना टीके की दूसरी डोज भी लगाई गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले के 13 केंद्रों में कोरोना टीकाकरण किया गया। इसमें दौलाघट में 19, हवालबाग में 16, ताकुला में नौ, देघाट में 17, जिला अस्पताल अल्मोड़ा में 55, सल्ट में 23, भिकियासैंण में 33, चौखुटिया में 100, सोमेश्वर में 50, भतरौंजखान में नौ, स्याल्दे में 78, बाड़ेछीना में आठ और मानिला में 11 समेत कुल 428 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना टीके की पहली डोज लगाई गई।