फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए फार्मसिस्ट नियुक्त होने के बाद खुलेगा जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में दो साल पहले खुले जन औषधि केंद्र में कार्यरत दो फार्मेसिस्टों का चयन कहीं और हो जाने से जन औषधि केंद्र फिलहाल अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। आचार संहिता हटने के बाद इसे फिर से शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


मरीजों को सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2017 में बेस अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोला गया। तब से इसका संचालन रेडक्रॉस समिति कर रही थी। शुरू में केंद्र अच्छा चला लेकिन बाद में यहां मरीजों को दवाईयां नहीं मिलने की शिकायत आने लगी। व्यवस्था के तहत कुछ समय तक इसका संचालन जारी रखा गया। लेकिन इधर तीन चार दिन पूर्व यहां कार्यरत दो फार्मेसिस्टों का कहीं अन्य जगह चयन हो गया। जिससे इसके संचालन में कठिनाईयां हो गई और इसे अस्थाई तौर पर बंद करना पड़ा। रेडक्रास समिति की सचिव डा. सविता ह्यांकी ने बताया कि जन औषधि केंद्र में कार्यरत दो फार्मेसिस्टों ने अब यहां आना छोड़ दिया है। जिससे औषधि केंद्र बंद करना पड़ा। वर्तमान में आचार संहिता लगी हुई है और इसके बाद रेडक्रॉस समिति की बैठक में नए फार्मेसिस्टों की नियुक्ति के बाद इसे चालू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें