फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव वेबकास्टिंग के लिए 103 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के 88 मतदेय स्थलों में लाइव वेबकास्टिंग के जरिये इन बूथों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में बूथवार 103 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी वेबकास्टिंग राजेश तिवारी ने कार्मिकों को वेबकास्टिंग के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग के जरिये कार्यालय में बैठे अधिकारी मतदान केंद्र की पूरी स्थिति पर नजर रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर इंटरनेट की कनेक्टिविटी और बिजली की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र में किसी भी अवांछित गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी वेबकास्टिंग बीएस महरा, सहायक वेबकास्टिंग अधिकारी नरेंद्र कुमार, मनीष पंत, प्रभारी कंट्रोल रूम राकेश जोशी समेत प्रशिक्षण कार्मिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें