फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में प्राथमिक शिक्षकों का दस दिनी सेवारत प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लॉक संसाधन केंद्र द्वाराहाट में समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक शिक्षकों का दस दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट और जीआईसी बटुलिया के प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी शेखर कांडपाल ने किया। दोनों अतिथियों से प्रशिक्षण के अनुभवों का लाभ छात्र छात्राओं तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट ने प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा की। नोडल अधिकारी शेखर चंद्र कांडपाल ने विभिन्न स्तरों पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के लिए इस तरह के प्रशिक्षण को बेहद जरूरी बताया।

संदर्भदाता नवीन चंद्र पांडेय और प्रीति अधिकारी ने 10 दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की परीक्षा भी हुई, पहले दिन एनसीईआरटी की पुस्तकों के कवर पेज, प्रकाशन, आमुख और बड़ों से बातीचीत विषय पर परिचर्चा कराई गई। संचालन दीपक पांडे ने किया, इस अवसर पर जगदीश तिवारी, ललित मोहन, दयाकृष्ण जोशी, नीतू यादव, मनोज पंत, कृष्णा अधिकारी, सुमन गड़िया, सुनीता, सुरेंद्र प्रताप सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें