अल्मोड़ा। सरकारी विभाग पानी का तो उपभोग कर रहे हैं, लेकिन जल संस्थान को बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सरकारी विभागों पर पानी के बिल का 82 लाख रुपये से अधिक बकाया है। जल संस्थान ने इन विभागों को नोटिस जारी कर 15 फरवरी तक भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
नगर समेत ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी जल संस्थान के पास है। वित्तीय वर्ष समाप्ति का समय निकट है, जल संस्थान ने निजी और सरकारी उपभोक्ताओं से पानी के बिल की वसूली तेज कर दी है, लेकिन विभिन्न सरकारी विभागों ने पेयजल का तो उपभोग किया, लेकिन बिल जल संस्थान को जमा नहीं किया है। नियमित रूप से पानी का बिल जमा नहीं करने पर सरकारी विभागों पर 82 लाख रुपये से अधिक का बकाया है।
जल संस्थान ने भी बकाएदार विभागों को बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि नोटिस जारी कर 15 फरवरी तक सरकारी विभागों को बिल जमा करने को कहा है। 15 फरवरी के बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।