अल्मोड़ा। ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधामपूर्वक मनाया गया। वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं से मेहनत से अध्ययन कर लक्ष्य प्राप्त कर अभिभावकों के सपने साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय को विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्कूल चलें हम गीत, कब्बाली, चैत की चैत्वाल, शुभ दिन आयो रे, बेड़ू पाको, बारमासा, हर तरफ हर जगह गीत, राजस्थानी गीत और नाटक आदि की प्रस्तुति दी। अरुण तिवारी ने फिल्मी गीत और हास्य कलाकार आनंद बल्लभ भट्ट ने लोगों को खूब हंसाया। विनोद पंत ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंत ने सभी का आभार जताया। संचालन गोविंद कुमार और प्रियंका आर्या ने किया।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, निदेशक दिनेश बिष्ट, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी, गात्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी, सेवानिवृत्त प्रवक्ता कमलापति पांडे, कपिल नयाल, नवनीत पांडे आदि मौजूद थे।