फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर, मेरठ, उतराखंड पुलिस व मासी की टीम पहुंची सेमिफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी मे आयोजित स्व. दौलत सिंह राणा मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन लीग में पहुंचीं छह टीमों में से उत्तराखंड पुलिस, रामनगर, मेरठ और सती फार्मेसी मासी की टीम प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। जबकि अल्मोड़ा और भटकोट की टीमें बाहर हो गईं।
विज्ञापन


दूसरे दिन का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम प्रधान शंकर सिंह बिष्ट और पूर्व जिपंस महेश लाल वर्मा ने किया। मैच रेफरी यशपाल सिंह, वाशिद खान, दीपक कुमार, घनानंद पंत थे। स्कोरर महेश बिष्ट, विजय गोरखा और कमेंट्रेटर गोपाल मासीवाल थे। इस मौके पर संयोजक मंडल से जुड़े बबलू रावत, बीरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, हिमांशु देवतला अरविंद बिष्ट, हर्ष रावत आदि मौजूद थे। टूर्नामेंट में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें