फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र संसद में कानून लाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग करे प्रशस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आगामी 25 नवंबर को रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में दोपहर 12 बजे से शंखनाद विशाल जनसभा होगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यहां शिखर होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा दुर्गा वाहिनी अल्मोड़ा तथा रानीखेत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा होंगे। जूना अखाड़ा के श्री वृहस्पति गिरी महाराज समेत नौ संत भी हिस्सा लेंगे। परिषद के कुमाऊं संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र गैरोला ने कहा कि केंद्र सरकार सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संसद में कानून लाकर श्री राम का भव्य मंदिर बनाए। 25 नवंबर को पूरे देशभर में 565 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक बजरंग दल विभाग संयोजक प्रकाश लोहनी, विभाग संयोजक हल्द्वानी कमलेश बजरंगी, कार्यक्रम सह संयोजक बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश बिष्ट, धर्म प्रसार विभाग प्रमुख गणेश दत्त जोशी, जिला सह संयोजक हरीश लाल, जिला सुरक्षा प्रमुख भानु मेर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें