फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी पुनर्जनन अभियान का द्वितीय चरण जल्द शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि कोसी नदी पुनर्जनन अभियान का द्वितीय चरण जल्द शुरू होगा। प्रथम चरण की सफलता के बाद द्वितीय चरण में भी सभी अधिकारियों को टीम भावना से काम करना होगा।

कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि द्वितीय चरण में पौधरोपण और रोपे गए पौधों का रखरखाव का कार्य वन विभाग के करना होगा। कोसी नदी के सभी 14 रिचार्ज जोन के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जुलाई में लगाए गए पौधों की जीवित दर वर्तमान में अच्छी है। वन विभाग के अधिकारियों को लगातार मानीटरिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि द्वितीय चरण की सूक्ष्म कार्ययोजना सप्ताह भर के भीतर बनाई जाए। इस महत्वाकांक्षी अभियान का एक अलग से कार्यालय जल्द ही विकास भवन में खोला जाएगा। जिसमें कोसी नदी में क्या-क्या कार्य हुए हैं उसे दर्शाया जाएगा। एनआरडीएमएस के प्रो. जेएस रावत ने नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। सीडीओ मयूर दीक्षित ने भी सुझाव दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी केके पंत, प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह, रेंजर संचिता वर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें