अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नगर पंचायत भिकियासैंण के चुनाव के लिए पूर्व में नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता सिंचाई रानीखेत के स्थान पर सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग भिकियासैंण को नियुक्त किया है।
वहीं चिलियानौला नगर पालिका के वार्ड संख्या पांच और छह के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के स्थान पर उप शिक्षा अधिकारी रानीखेत को तैनात किया गया है। द्वाराहाट नगर पंचायत में सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीओ पंचायत द्वाराहाट के स्थान पर एडीओ वन द्वाराहाट, नगर पंचायत भिकियासैंण में सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार भिकियासैंण के स्थान पर सहायक अभियंता जल निगम भिकियासैंण को वार्ड एक से चार तक सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।