फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए किसानों का दल पंतनगर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। कृषि प्राविधिक प्रबंधन अभिकरण योजना के तहत सल्ट ब्लॉक के मानिला से 30 सदस्यीय किसानों का दल तीन दिवसीय भ्रमण और प्रशिक्षण के लिए शनिवार को पंतनगर को रवाना हो गया है। मानिला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह मनराल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
विज्ञापन


दल प्रभारी और मानिला सचल दल उद्यान प्रभारी महेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मशरूम उत्पादन, मौन पालन, संरक्षित खेती के जरिए सब्जी उत्पादन, कृषि की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। दल में प्रधान प्रेम राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश रावत, महेश नैलवाल, नंदन सिंह रावत, शरीफ हुसैन, दीपक भंडारी, जोगा सिंह, पूरन सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें