अल्मोड़ा। मोहन लाल साह विशनी देवी सार्वजनिक दातव्य न्यास की ओर से रैमजे इंटर कालेज सभागार में हुए कार्यक्रम में 39 छात्र-छात्राओं को 33 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने कहा कि आज छात्र और शिक्षकों में शिक्षा के प्रति समर्पण कम हो गया है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं बल्कि नैतिक कर्तव्य समझें।
अध्यक्षता करते हुए ट्र्स्ट के अध्यक्ष मदन लाल साह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए आगे आना होगा।
कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर में सर्वाधिक अंक लाने वाले जीआईसी अल्मोड़ा के वरुण साह, रमेश लोहनी, रवि प्रकाश, जीआईसी चौरा हवालबाग के मनीष सिंह, दीपक गंगोला, जीआईसी रैंगल के करन पाठक, अंकिता जोशी, आर्य कन्या इंटर कालेज की रेखा कोरंगा, राजकीय हाईस्कूल छतोला की लता पांडे, दीपा पांडे, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज की हर्षिता प्रकाश, कृष्णा लटवाल, दीक्षा कांडपाल, जीजीआईसी एनटीडी की आशा आर्या, अंजलि कश्यप, अल्मोड़ा इंटर कालेज के राकेश सिराड़ी, अभिषेक लटवाल, विवेकानंद इंटर कालेज के दिवाकर जोशी, धीरज फर्त्याल, आकाश कांडपाल, जीआईसी दन्यां की कविता पांडे, जीजीआईसी अल्मोड़ा की रीना पांडे, मनीषा अधिकारी, गोवर्धन शर्मा इंटर कालेज ज्योली की मनीषा रावत, दीक्षा मेहरा, जीआईसी बागेश्वर के ब्रिजेश मेहरा, मुकुल कुमार, जीआईसी झालडुंगरा की हिमानी बिष्ट, हेमा रावत को प्रोत्साहन राशि दी गई।
संचालन पूरन चंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व उप शिक्षा निदेशक विपिन जोशी, खंड शिक्षाधिकारी हवालबाग सुरेश पाठक, दयाकृष्ण कांडपाल, मनमोहन चौधरी, सुशील जोशी, गोकुलानंद जोशी, आशीष जोशी आदि मौजूद थे।