फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न गोलना में पुल का निर्माण हुआ न ही सड़क कटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देघाट/रानीखेत (अल्मोड़ा)। देघाट से जौरासी के लिए निर्माणाधीन मोटर मार्ग में गोलना नामक स्थान पर पिछले नौ साल से पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। यही नहीं करीब 10 साल से मंजूर इस सड़क को काटने का काम भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक करीब 18 किमी लंबा यह प्रस्तावित मोटर मार्ग करीब 10 साल पहले से मंजूर है लेकिन सड़क का निर्माण आज तक शुरू नहीं हुआ है। प्रस्तावित मोटर मार्ग में गोलना में करीब 50 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाना है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पुल के निर्माण के लिए कुछ काम हुआ लेकिन 2013 में आई आपदा में कुछ निर्माण सामग्री बह गई। उसके बाद से पु ल का काम आज तक दोबारा शुरू नहीं हुआ है। लोगों ने पुल के निर्माण के साथ ही सड़क काटने का काम भी शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
-निर्माणाधीन देघाट-जौरासी मोटर मार्ग पर गोलना में पुल बनना था, पुल का अवेटमैंट बनकर तैयार हो चुके हैं। पुल के डिजाइन का वैट कराया जाना है। जिसकी कार्रवाई की जा रही है।-केएल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें