फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 35 गल्ला विक्रेताओं को मिले लैपटाप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जनपद के 35 सस्ता गल्ला विक्रेताओं को लैपटाप समेत अन्य सहायक सामग्री बांटी गई। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने लैपटाप वितरण करते हुए कहा कि ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण प्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है और सुविधा मिलने से गल्ला विक्रेता सीएससी से संबंधित पूरी सुविधा प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


इन उपकरणों के लग जाने के बाद वहां पर पासपोर्ट, पैनकार्ड, मूल निवास के अलावा आय प्रमाण पत्र बन पाएंगे। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा। जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा ने कहा कि जिले के 941 सस्ता गल्ला विक्रेताओं को यह सामग्री चक्रानुसार बांटी जाएगी। कार्यक्रम में एनडी जोशी, नंदन सिंह बोरा, केतन पांडे समेत गल्ला विक्रेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें