फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में पांच शिक्षक और दो प्रधानाध्यापक गैर हाजिर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने शनिवार को जिले के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच शिक्षक और दो प्रधानाध्यापक बगैर अवकाश के गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने बताया कि निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय खांकर (लमगड़ा) में प्रधानाध्यापक दिनेश वैष्णव, पेटशाल (भैसियाछाना) में प्रधानाध्यापक चंद्रकला नंदा, राजकीय जूनियर हाईस्कूल बलेत में सहायक अध्यापक लक्ष्मण सिंह, कुन्स्यारी (द्वाराहाट) की सहायक अध्यापक श्रुति पुरी, प्राथमिक विद्यालय धुंदी (द्वाराहाट) में प्रकाश चंद, जीआईसी भिकियासैंण में शिक्षिका ममता भट्ट, जीआईसी नगरखान में शिक्षक योगेश बगैर अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। जीआईसी बसर, खूंट, प्राथमिक विद्यालय बसर, विमौला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में जीआईसी खूंट में अभिलेख और कार्यालय की व्यवस्था सही नहीं पाई गई। अभिलेख पूर्ण नहीं थे और प्रधानाचार्य कार्यालय में भी व्यवस्था ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अभियान में 247 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि 25 विद्यालयों में शौचालय निष्प्रयोज्य मिले। 27 विद्यालयों में शौचालय की हालत अच्छी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें