फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड विधानसभा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पांच दिवसीय कुमाऊं भ्रमण पर अल्मोड़ा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा द्वारा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों के नाम नाम संस्कृत भाषा में भी लिखे जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चितई ग्वल देवता और जागेश्वर धाम के भी दर्शन किए।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात अल्मोड़ा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों के साथ बातचीत की। उन्होंने जिले की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और विकास कार्यों की प्रगति भी जानी। इस दौरान उन्होंने जिले को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने के साथ ही विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्रा में होने वाले विकास कार्यों के शिलापट हिंदी और संस्कृत दोनों भाषाओं में लिखवाए हैं। इसके बाद वह परिवार समेत चितई ग्वल देवता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

बाद में वह जागेश्वर धाम पहुंचे। जागेश्वर धाम को विशिष्ट पहचान वाली जगह बताते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को जागेश्वर धाम में पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। इससे पूर्व उन्होंने बिनसर वन्यजीव विहार का भी भ्रमण किया। वहां मौजूद वन कर्मियों ने समस्याएं उनके सामने रखी। इस दौरान उनके साथ एसडीएम विवेक रॉय, तहसीलदार खुशबू आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सीएल टम्टा, विनीत बिष्ट, सुभाष पांडे, सुरेश कांडपाल, बृजेश मनकोटी, सुनील जोशी, जागेश्वर के पुजारी भगवान भट्ट, प्रेम भट्ट, हेमंत भट्ट, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें