फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन का पुतला फूंका, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने सोमवार को चौघानपाटा में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। समिति के सदस्यों ने गांधी पार्क में धरना भी दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि आठ माह बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने जनता के भारी विरोध के बाद अब तक न तो प्राधिकरण को समाप्त किया और न ही इसके नियमों में छूट दी गई है। पांच माह से सर्वदलीय संघर्ष समिति आंदोलनरत है और लगातार धरना प्रदर्शन कर विरोध जता रही है, लेकिन सरकार जनहित में प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को शीघ्र समाप्त नहीं किया गया तो समिति जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। धरना और पुतला फूंकने वालों में समिति के संयोजक निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हाजी नूर अकरम, अशोक पांडे, प्रताप सत्याल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, हर्ष कनवाल, अमरनाथ रावत, आनंदी वर्मा, पूरन अधिकारी, पुष्कर पांडे, हेम जोशी, मदन मोहन भट्ट, रमेश उपाध्याय, नवीन जोशी, सुमित कुमार, सार्थक कुमार, मोहित कुमार, मनीष कुमार, पान सिंह राणा, असलम, प्रमोद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें