अल्मोड़ा। सोमेश्वर-कौसानी मोटर मार्ग पर बीते 17 मई को हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। आल्टो कार दुर्घटना में वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। उपजिला मजिस्ट्रेट सदर विवेक रॉय ने बताया कि वाहन दुर्घटना के कारणों की जांच जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार उनके द्वारा शुरू हो गई है।