फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू और धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए जानलेवा: जिला जज

विज्ञापन
World No Tobacco Day
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्कूली छात्राओं और महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने नगर में रैली निकाल कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। हवालबाग ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि निकोटीन की आदत स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा दूसरे गैर कानूनी ड्रग्स, हेरोइन आदि के अलावा शराब हीरोइन आदि मस्तिष्क का डोपामाइन पथ को रोक देता है। उन्होंने कहा कि लोगों को तंबाकू मुक्त, स्वस्थ बनाने तथा इस बारे में जागरूक करने के लिए ही विश्व में 31 मई को तंबाकू दिवस मनाया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. शेष चंद्र ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तंबाकू सेवन के प्रयोग को रोका जाए।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह ने कहा कि तंबाकू से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिवस को मनाने में सरकारी और गैर सरकारी संगठनों सहित आम जनता सक्रियता से शामिल होती है। इस मौके पर सीएमओ विनीता साह, अपर जिला जज अल्मोड़ा, सिविल जज (जूनियर डिविजन) अल्मोड़ा, हवालबाग के वीडीओ, पैरालीगल वालंटियर, आशा कार्यकर्ता आदि थे।
विज्ञापन


राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 660 सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें बांटी गईं। इससे पूर्व स्कूली छात्राओं और महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने अल्मोड़ा में रैली निकाल कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। चौघानपाटा से निकली रैली मालरोड होकर जीजीआई तक गई। रैली में शामिल बच्चे स्वस्थ हैं अभिशाप तंबाकू सेवन और शराब आदि नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें