फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग मुखिया विहीन, कार्मिकों के कई पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला पूर्ति विभाग मुखिया विहीन है। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह का नैनीताल स्थानांतरण होने के बाद यह पद रिक्त चल रहा है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद विभाग के ही नारायण दत्त जोशी को प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी का दायित्व दिया गया है। विभाग में पूर्ति निरीक्षकों, लिपिकों के कई पद खाली चल रहे हैं। इस कारण कामकाज पर व्यापक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति विभाग में पूर्ति निरीक्षकों के कुल 26 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से दस पद खाली हैं। नियमानुसार एक खाद्यान्न गोदाम में एक पूर्ति निरीक्षक तैनात होना चाहिए, लेकिन पूर्ति निरीक्षकों की भारी कमी के कारण स्थिति यह है कि एक पूर्ति निरीक्षक के जिम्मे दो से तीन गोदामों का काम है।

कई बार पूर्ति निरीक्षक के अवकाश में जाने पर स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ जाती है। लिपिक के 12 स्वीकृत पदों के सापेक्ष आठ पद लंबे समय से रिक्त हैं। विभाग में सहायक लेखाकार, वरिष्ठ सहायक के खाली पदों को आज तक नहीं भरा गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) के कुल तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन तीनों लंबे समय से खाली चल रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक, लिपिक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी समेत कर्मचारियों के कई पद रिक्त होने से विभागीय कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें