अल्मोड़ा। ग्रामीण संघर्ष समिति की बैठक में वक्ताओं ने 13 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल करने का विरोध किया। उन्होंने 13 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल करने की अधिसूचना निरस्त नहीं होने पर 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण चुनावों का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि 13 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। पालिका क्षेत्र में शामिल होने से ग्रामीणों को कई तरह के टैक्स देने पड़ेंगे। गांवों में अधिकांश लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।
गांवों के पालिका में शामिल होने से ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। योगी सुंदरनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख महेश चंद्र, अंबी राम, केपी जोशी, डीडी तिवारी, चंदन रावत, महेश चंद्र, गिरिजा दुर्गापाल, प्रधान मीरा देवी, रंजना देवी, राजन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।